भारत

दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

Kunti Dhruw
10 Jun 2021 11:02 AM GMT
दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे  सीएम योगी आदित्यनाथ
x
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनी दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं।

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनी दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। प्रदेश भाजपा संगठन में बदलाव के साथ ही प्रदेश के योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ का यह दिल्ली दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को दिन में अचानक ही दिल्ली जाने का कार्यक्रम फाइनल हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ के अचानक दिल्ली दौरे को लेकर लखनऊ के राजनीतिक गलियारों में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। वह दिन में 2:30 बजे लखनऊ के रवाना होकर 3:30 बजे स्टेट प्लेन से गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर लैंड किए। यहां से सड़क मार्ग से दिल्ली स्थिति यूपी सदन पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 4 बजे गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के इस दौरे के बाद अब उत्तर प्रदेश में एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ की आज शाम को दिल्ली में गाजियाबाद तथा नोएडा के भाजपा नेताओं से भेंट होगी। इसके बाद वह भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के नेताओं से मिलेंगे। उनकी गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात होनी है। सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दिन में 11 बजे पीएम नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात होगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ का आज रात में नई दिल्ली में प्रवास भी है। इसके बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात होनी है। पीएम मोदी से भेंट करने के बाद उनकी कल केंद्र सरकार के अन्य मंत्रियों तथा भाजपा के सांसदों से भी भेंट होनी है। वह कल 12:30 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी भेंट कर सकते हैं। उनका यह अचानक दिल्ली दौरा बड़ी आशंकाओं को भी जन्म देता है। ऐसे में कयास लगाना स्वाभाविक है। हालांकि अब पूरी स्थितियां तो उनकी मुलाक़ात और बैठकों के बाद ही साफ़ हो पाएंगी। आने वाले एक-दो दिन उत्तर प्रदेश में भाजपा राजनीति के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं।


खेत में किशोरी को अर्द्धनग्न कर वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने से ज‍िले में सनसनी फैल गई।
किशोरी का अर्द्धनग्न वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर किया वायरल, बलरामपुर में पांच गिरफ्तार
यह भी पढ़ें
सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम को देंगे रिपोर्ट

लखनऊ में बुधवार देर रात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह तथा संगठन मंत्री सुनील बंसल के साथ बैठक के बाद बनी रिपोर्ट को आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा आलाकमान को सौंपेंगे। इसके अलावा पिछले एक महीने से पंचायत चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर भी वह चर्चा करेंगे। अब भाजपा आलाकमान तय करेगा कि उत्तर प्रदेश सरकार और संगठन में किस तरीके के बदलाव होंगे। 2022 का विधानसभा चुनाव किन मुद्दों पर लड़ा जाएगा और इसके अलावा पंचायत चुनाव के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में किस तरीके से भाजपा बेहतरीन फिनिश करें। सीएम योगी आदित्यनाथ की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से इन मुद्दों पर भी वार्ता होगी।


Next Story