भारत

सिख समुदाय के बीच पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

jantaserishta.com
5 Feb 2022 11:25 AM IST
सिख समुदाय के बीच पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
x

नई दिल्ली: गोरखपुर में आज योगी आदित्यनाथ घर घर जाकर प्रचार कर रहे हैं. सिख वोट बैंक पर भी बीजेपी की नजर है. यही वजह है कि योगी अपने डोर-टू-डोर कैंपेन में सबसे पहले सिख समुदाय के बीच पहुंचे, उनसे मिले, बात किया और उनके घर नाश्ता-पानी भी किया. सिख समुदाय के लोगों ने भी दिल खोल कर सीएम का स्वागत किया. योगी ने अपने अगल-बगल में एक बच्चे और बुजुर्ग महिला को बैठाया और सबके साथ फोटो भी खिंचवाई. इसके बाद योगी का गुरुद्वारा जाने का भी कार्यक्रम है. कल ही योगी ने गोरखपुर से अपना नामांकन भरा था, उनके साथ अमित शाह भी थे. नामांकन से पहले दोनों बीजेपी नेताओं ने अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया था.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story