भारत

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुबह-सुबह जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्या

Nilmani Pal
15 Feb 2024 3:08 AM GMT
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुबह-सुबह जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्या
x

यूपी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। वही गोरखपुर में सब इंस्पेक्टर की नौकरी ज्वाइन करते ही अपने साथियों से दो साल जूनियर बना दिए गए 234 सब इंस्पेक्टरों को बड़ी राहत मिल गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सात साल बाद अब उन्हें प्रशिक्षण वर्ष का पीएनओ नंबर आवंटित किया जा रहा है।

दरअसल, 2011 में भर्ती दरोगा की नवम्बर 2015 से ट्रेनिंग शुरू हुई और वर्ष 2017 में उन्हें जिला एलाट हुआ। अगस्त-17 में 139 दरोगा ने गोरखपुर में ज्वाइन किए। यहां बाबुओं ने इन्हें पीएनओ नम्बर 2017 का एलाट कर दिया यानी उन्हें 2017 बैच का दरोगा बना दिया। अयोध्या और बरेली में भी यही खेल किया गया था। जबकि अन्य जिलों में 2015 बैच का पीएनओ नम्बर एलाट हुआ। शिकायत पर बाबुओ ने सुनी नहीं। नए-नए भर्ती हुए दरोगा तब चुप बैठ गए। करीब दो साल बाद उसी बैच के कुछ दरोगा यहां ट्रांसफर होकर आए तब वे दो साल सीनियर थे। मामला तत्कालीन एसएसपी तक पहुंचा तो बाबुओं ने पत्राचार की बात कह घुमा दिया।

Next Story