भारत

सीएम योगी आदित्यनाथ के पास कोई घर नहीं, है 49 हजार का कुंडल, 20 हजार की रुद्राक्ष माला

jantaserishta.com
4 Feb 2022 4:18 PM IST
सीएम योगी आदित्यनाथ के पास कोई घर नहीं, है 49 हजार का कुंडल, 20 हजार की रुद्राक्ष माला
x

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर सदर सीट से नामांकन दाखिल कर दिया. नामांकन पत्र में सीएम योगी ने यह भी बताया कि उनके पास कितनी संपत्ति और आय है. हलफनामे के मुताबिक उनके पास कुल 1,54,94,054 रुपये की धनराशि है. 1 लाख रुपये नकद हैं. कोई घर या आश्रित नहीं है. कृषि या गैर कृषि योग्य भूमि भी नहीं है. उनके पास 10-10 ग्राम सोने के दो काम के कुंडल हैं.10 ग्राम सोने की रुद्राक्ष की माला है. इसके अलावा एक रिवॉल्वर और एक राइफल है. 2017 के हलफ़नामे में सीएम योगी ने अपने ऊपर चार मुक़दमे दर्ज होने की जानकारी दी थी. इस बार के हलफ़नामे में कोई मुक़दमा न होने की बात कही है.

आंकड़ों में घोषित आय
2021-21 में घोषित आय - 13,20,653 रुपये
2019-20 में घोषित आय - 15,68,799 रुपये
2018-19 में घोषित आय - 18,27,639 रुपये
2017-18 में घोषित आय - 14,38,670 रुपये
2016-17 में घोषित आय - 8,40,998 रुपये
- योगी आदित्यनाथ के पास 49 हजार रुपये के सोने के कुंडल हैं. इनका वजन 20 ग्राम है. साथ ही योगी सोने की चेन में रुद्राक्ष माला पहनते हैं, जिसकी कीमत 20 हजार रुपये है. इस चेन का वजन 10 ग्राम है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story