भारत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट का किया ऐलान, 2 साल में मिलेगी सौगात

jantaserishta.com
19 April 2022 9:10 PM IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट का किया ऐलान, 2 साल में मिलेगी सौगात
x
बड़ी खबर

आगरा: ताज नगरी आगरा को जल्द ही मेट्रो का तोहफा मिलने वाला है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट का ऐलान किया है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा को आने वाले 2 सालों में मेट्रो ट्रेन की सेवा मिलेगी. सीएम योगी ने मंगलवार को मंत्रिमंडल के समक्ष नगर विकास क्षेत्र से जुड़े चार विभागों की कार्ययोजना प्रस्तुतिकरण के दौरान जारी दिशा-निर्देशों में कहा है कि प्रदेश के काशी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, झांसी और प्रयागराज शहरों को मेट्रो रेल सेवा से जोड़ा जाना है.

इसके लिए उन्होंने सभी जरूरी कार्रवाई पूरी करने के निर्देश देते हुए छह महीने के भीतर गोरखपुर मेट्रो लाइट परियोजना का काम शुरु करने को कहा है. इसके मद्देनजर उन्होंने काशी, मेरठ, बरेली, झांसी और प्रयागराज में मेट्रो लाइट अथवा मेट्रो नियो परियोजनाओं के लिए प्री फिजिबिलिटी स्टडी रिपोर्ट के साथ विस्तृत कार्ययोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने का निर्देश दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story