भारत
Lok Sabha Election 2024: सीएम योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव और मायावती ने की लोगों से मतदान की अपील
jantaserishta.com
7 May 2024 8:34 AM IST

x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है। इन 10 सीटों पर 100 प्रत्याशियों में आठ महिला उम्मीदवार शामिल हैं।
वोटिंग शुरू होते ही सीएम योगी, सपा मुखिया अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती ने लोगों से वोट डालने की अपील की है। सीएम योगी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ''लोकतंत्र के महापर्व का आज तीसरा चरण है। सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि विरासत एवं विकास की अवधारणा को निरंतरता देने एवं 'विकसित भारत' की संकल्पना को पूरा किए जाने हेतु मतदान अवश्य करें। आपका एक वोट भारत को दुनिया की महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में योगदान दे सकता है। याद रखें- पहले मतदान, फिर जलपान।
अखिलेश यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "लोकतंत्र और संविधान को बरकरार रखने के लिए अधिक-से-अधिक संख्या में घरों से निकलकर अपना वोट ज़रूर डालें। वोट डालने का एक दिन पूरी ज़िंदगी के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।"
यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने भी अपने एक्स अउंकाट पर एक पोस्ट के माध्यम से लोगों वोट करने की अपील की। मायावती ने लिखा, "देश में सात चरणों में हो रहे लोकसभा आमचुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग में पहले की तरह आज भी 'पहले मतदान फिर जलपान' के संकल्प को नहीं भूलना है और अपने वोट की हर प्रकार से रक्षा करते हुए मतदान जरूर करके अपना भविष्य खुद संवारने का यह लोकतांत्रिक अवसर कतई नहीं गंवाना है।"
उन्होंने आगे लिखा, "चुनाव आयोग से भी विशेष आग्रह है कि विरोधी पार्टियों में भी खासकर रूलिंग पार्टी द्वारा आदर्श चुनाव आचार संहिता का लगातार किए जा रहे उल्लंघन पर सख्ती से अंकुश लगाए ताकि चुनाव सही, स्वतंत्र व निष्पक्ष हो।"
Tagsसीएम योगी आदित्यनाथयोगी आदित्यनाथमायावतीअखिलेश यादवCM Yogi AdityanathYogi AdityanathMayawatiAkhilesh Yadav
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





