
बिहार। मुख्यमंत्री नीतीश का एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में नीतीश कुमार फोटोग्राफी सेशन के दौरान नमस्ते करते हुए दिख रहे हैं. लेकिन इस बीच उनके बगल में बैठे मंत्री बिजेंद्र यादव ने नीतीश कुमार के हाथ को नीचे कर दिया.
बिहार विधानसभा बजट सेशन 2025 का आज आखिरी दिन था, इसी दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानपरिषद के सदस्यों के साथ फोटो खिंचवा रहे थे. फोटोग्राफी के दौरान जब सभी मंत्री पोज देकर बैठे थे. तभी नीतीश फोटोग्राफरों का अभिवादन करने लगे. नीतीश कुमार हाथ उठाकर फोटोग्राफरों को नमस्ते करने लगे. इसके बाद नीतीश के बगल में बैठे मंत्री विजेंद्र यादव उनका हाथ नीचे कर दिया.
बिहार विधान परिषद का बजट सत्र आज सत्र के अंतिम दिन सभी सदस्यों, सभापति अवधेश नारायण सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फोटो सेशन के साथ खत्म हो गया है. ये फोटो ग्राफी सदन के बाहर परिसर में हुई.





