भारत

Kuwait: कुवैत अग्निकांड के बाद तुरंत एक्शन में आई भारत सरकार को सीएम विजयन ने दिया धन्यवाद

jantaserishta.com
14 Jun 2024 12:31 PM IST
Kuwait: कुवैत अग्निकांड के बाद तुरंत एक्शन में आई भारत सरकार को सीएम विजयन ने दिया धन्यवाद
x
कोच्चि: कुवैत की इमारत में आग लगने से मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर को लेने के लिए शुक्रवार को कोच्चि हवाई अड्डे पहुंचे केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भारत सरकार को धन्यवाद दिया है। उन्होंने इतनी जल्दी सब कुछ करने के लिए भारत सरकार के साथ-साथ कुवैत की सरकार का भी आभार जताया।
सीएम विजयन ने कहा, "यह एक त्रासदी है। केरल के प्रवासियों से जुड़ी सबसे बुरी त्रासदी। हम भारत और कुवैत सरकार को त्वरित कार्रवाई करने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं।" सीएम विजयन ने कहा, "भारत सरकार को अब कुवैत सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहिए ताकि वहां बाकी काम किए जा सकें, जो घायल हैं उनका इलाज ठीक तरह से हो सके। हम सब जानते हैं कि केरल के प्रवासी वहां बड़ी संख्या में रहते हैं। जो लोग इस घटना में मारे गए, उनके परिजनों पर जो बीत रही है, वो घाव हमेशा उनके दिल में रहेगा।"
जो शव कुवैत से आए हैं उनमें 23 केरलवासी के हैं, सात कर्नाटक और एक तमिलनाडु के भी हैं। मुख्यमंत्री विजयन, मंत्रियों और अन्य लोगों ने मरने वालों को एयरपोर्ट पर ही श्रद्धांजलि दी। इससे पहले भीषण अग्निकांड में मारे गए 45 भारतीयों के शव लेकर वायुसेना का विशेष विमान शुक्रवार को कोच्चि में लैंड किया।
केरल सरकार ने शवों के निरीक्षण की व्यवस्था की और प्रत्येक शव को उनके घर ले जाने के लिए एक एम्बुलेंस भी आवंटित की गई। हवाई अड्डे पर पार्थिव शरीर को कुछ देर के लिए रखा गया, जिसके बाद मृतकों के परिजनों को सौंप दिया गया।
कुवैत के मंगाफ शहर में 12 जून को छह मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी, जिसमें कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई। दूतावास ने कहा कि इमारत में 176 भारतीय कर्मचारी थे, जिनमें से 45 की मौत हो गई और 33 अस्पताल में भर्ती हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story