भारत

सीएम ने ली चुटकी, नगरपालिका अध्यक्ष को पकौड़े न खाने और वजन कम करने की सलाह

jantaserishta.com
31 May 2022 8:18 AM IST
सीएम ने ली चुटकी, नगरपालिका अध्यक्ष को पकौड़े न खाने और वजन कम करने की सलाह
x

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समीक्षा बैठक के दौरान कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ले रही थीं. इसी दौरान उन्होंने झालदा नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल को पकौड़े न खाने और वजन कम करने की सलाह दी. दरअसल, मामला ये है कि बैठक के दौरान सीएम ने सुरेश अग्रवाल से पूछा कि आपका पेट इतना क्यों बढ़ रहा है. इसे कम कीजिए. इस दौरान ममता ने TMC नेता को हार्ट अटैक समेत दूसरे खतरों को लेकर भी चेताया. कहा कि इसके बहुत नुकसान हैं. इससे बचना है तो नियमित रूप से 'प्राणायाम' करें.

सीएम ममता बनर्जी ने प्रशासनिक समीक्षा बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल से कहा कि आपका पेट इतना क्यों बढ़ रहा है. और जिस तरह से यह बढ़ रहा है, इससे आपको हार्ट अटैक की दिक्कत हो सकती है. इसके बाद सुरेश कुमार ने सीएम से कहा कि उनका वजन लगभग 125 किलोग्राम है. उन्हें पकौड़े बहुत पसंद हैं. हालांकि वह एकदम फिट हैं. वह रोजाना करीब डेढ़ घंटे एक्सरसाइज करते हैं.
TMC के नेता ने कहा 'दीदी, मैं रोजाना करीब डेढ़ घंटे एक्सरसाइज करता हूं, लेकिन मुझे पकौड़े बहुत पसंद हैं. मैं बिल्कुल ठीक हूं, मुझे न तो शुगर की बीमारी है न ही ब्लड प्रेशर संबंधी कोई समस्या है. इतना ही नहीं, मैं कोई भी दवा भी नहीं लेता हूं.'
एजेंसी के मुताबिक झालदा नगर पालिका के अध्यक्ष ने सीएम ममता बनर्जी को यह भी बताया कि वह किस तरीके से 'प्राणायाम' करते हैं. इतना ही नहीं सुरेश अग्रवाल ने ये भी दावा किया कि वह रोजाना 1 हजार बार कपालभति करते हैं.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मजाकिया अंदाज में नगरपालिका अध्यक्ष को पकौड़े न खाने की सलाह दी. साथ ही कहा कि मोटापे के बहुत खतरे हैं. वहीं 62 साल के सुरेश अग्रवाल ने कहा कि वह सीएम की सलाह का पालन करेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story