भारत

मुख्‍यमंत्री को सीबीआई और ईडी कोर्ट का समन, इस दिन को होना होगा पेश

jantaserishta.com
20 Aug 2021 10:50 AM IST
मुख्‍यमंत्री को सीबीआई और ईडी कोर्ट का समन, इस दिन को होना होगा पेश
x
जाने पूरा मामला.

हैदराबाद में सीबीआई और ईडी कोर्ट ने आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगनमोहन रेड्डी और अन्य को वीएएनपीआईसी केस में समन भेजा है यानी कि कोर्ट में पेश होने को कहा है. इन सभी को 22 सितंबर को कोर्ट में पेश होना है. कोर्ट ने सभी प्रतिवादियों को कोर्ट में पेश होने को कहा है. जिसमें वाई एस आर कांग्रेस के प्रमुख वाई एस जगनमोहन रेड्डी, राज्यसभा सांसद विजयसाई रेड्डी, राज्यसभा सांसद मोपीदेवी वेंकट रामन, विधायक धर्मना प्रसाद राव हैं.

इसके अलावा कोर्ट ने उद्योगपति निम्मगड्डा प्रसाद और निम्मगड्डा प्रकाश को भी समन भेजा है. वीएएनपीआईसी प्रोजेक्ट्स प्रा लि, जगति प्रकाशन प्रा लि, रघुराम सीमेंट कॉरपोरेशन प्रा लि और भारती सीमेंट कारपोरेशन प्रा लि का भी इस केस में नाम है. इन पर भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाये गए हैं.
यह केस वीएएनपीआईसी परियोजना को लेकर है, जिसके प्रमोटर उद्योगपति निम्मगड्डा प्रसाद ने जगन की कंपनियों में कथित तौर पर 854 करोड़ रूपये निवेश किए थे. कहा जाता है कि इसके एवज में दिवंगत वाई एस राजशेखर रेड्डी की अगुवाई वाली तत्कालीन राज्य सरकार ने परियोजना के ठेके दिये थे.
वर्ष 2004 से 2009 के बीच तत्कालीन वाईएसआर सरकार में धरमाना राजस्व मंत्री थे. यही वह समय था जब वीएएनपीआईसी परियोजना अस्तित्व में आई. आरोप है कि वर्ष 2008-09 में राजस्व मंत्री रहते हुए धरमाना प्रसाद राव ने वीएएनपीआईसी परियोजना वाली भूमि के लिए बाजार की कम दर तय करने में अहम भूमिका निभाई और एक अन्य आरोपी निम्मगड्डा प्रसाद के साथ मिल कर काम किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story