भारत
सीएम का छह दिवसीय दौरा, पुलिस ने ड्रोन पर लगाया प्रतिबंध
jantaserishta.com
29 April 2024 10:55 AM IST

x
चेन्नई: तमिलनाडु पुलिस ने कोडईकनाल हिल स्टेशन में ड्रोन और हॉट एयर बैलून के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है क्योंकि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन सोमवार से शनिवार 4 मई तक अपने परिवार के साथ वहां रुकने वाले हैं।
मुख्यमंत्री और परिवार हिल स्टेशन पर एक निजी रिसॉर्ट में रहेंगे। डिंडीगुल के पुलिस अधीक्षक ए. प्रदीप ने सोमवार को प्रतिबंध की घोषणा की। पुलिस ने हाई-प्रोफाइल यात्रा के चलते सुरक्षा अभ्यास के तहत सोमवार को कुछ घंटों के लिए बटलागुंडु, पलानी और अदुक्कम सहित कोडईकनाल के प्रमुख मार्गों को बंद कर दिया है।
मुख्यमंत्री और उनके परिवार के हिल स्टेशन पहुंचने के बाद मार्ग जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। हालांकि, हिल स्टेशन के टूरिस्ट गाइडों और टूर ऑपरेटरों ने कहा कि मुख्यमंत्री की कोडाइकनाल यात्रा के कारण कई पर्यटक आने से बचेंगे।
एक टूर ऑपरेटर के.आर. शिवकुमार ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री एवं उनके परिवार का आगमन स्वागत योग्य है। हालांकि, सीएम हेलीकॉप्टर से कोडाइकनाल पहुंचने का विकल्प चुन सकते थे क्योंकि वीआईपी यात्राओं के लिए क्षेत्र में पांच हेलीपैड हैं। मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान भारी प्रतिबंध के डर से कई पर्यटकों ने बुकिंग रद्द कर दी है।"
हालांकि, तमिलनाडु पर्यटन विभाग के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि मुख्यमंत्री का कोडईकनाल दौरा देश और विदेश से पर्यटकों को आकर्षित करेगा। मुख्यमंत्री 2021 विधानसभा चुनाव से पहले भी इस हिल स्टेशन में रुके थे।
Tagsतमिलनाडु पुलिसकोडईकनाल हिल स्टेशनएम.के. स्टालिनTamil Nadu PoliceKodaikanal Hill StationM.K. Stalin
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





