भारत
तमिलनाडु में निवेश बढ़ाने के लिए सीएम स्टालिन जापान जाएंगे
jantaserishta.com
9 May 2023 5:36 PM IST

x
फाइल फोटो
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए 23 मई को जापान जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह जनवरी 2024 में तमिलनाडु में होने वाली इंवेस्टमेंट मीट के लिए जापानी कंपनियों को आमंत्रित करेंगे। स्टालिन मंगलवार को जापानी कंपनी मित्सुबिशी के चेन्नई में नए एसी प्लांट की आधारशिला रखने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि उनकी जापान यात्रा से भारत-जापान की दोस्ती और मजबूत होगी। तमिलनाडु के उद्योग मंत्री थंगम थेनारास और एमडी मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक इंडिया काजुहिको तमुरा सहित कई लोग बैठक में मौजूद थे।
7 मई, 2021 को कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री स्टालिन ने केवल एक विदेश दौरा किया है। वो दुबई गए थे और इससे राज्य को 6,000 करोड़ रुपये का निवेश मिला था।
Tagsतमिलनाडु मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिनएम.के. स्टालिननिवेशTamil Nadu Chief Minister M.K. StalinM.K. stalininvestment
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





