भारत
सीएम स्टालिन ने 'द एलीफेंट व्हिस्पर्स' के लिए गुनीत और कार्तिकी को दी बधाई
jantaserishta.com
13 March 2023 4:25 PM IST

x
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म अवॉर्ड जीतने के लिए 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' की टीम को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया: ऑस्कर जीतने पर कार्तिकी गोंजाल्विस और गुनीत मोंगा को बधाई। भारतीय प्रोडक्शन के लिए पहली बार ऑस्कर लाने वाली दो महिलाओं से बेहतर कोई खबर नहीं है। एलिफेंट व्हिस्पर्स की कहानी प्रशंसा की पात्र हैं, जो इसे मिल रही है।
डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग तमिलनाडु में नीलगिरि पहाड़ों की गोद में मदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान में की गई थी।
41 मिनट की शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म की डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस और प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा हैं। डायरेक्टर ने करीब पांच साल तक जगंलों में रहकर धैर्यपूर्वक फिल्म की शूटिंग की। कार्तिकी का जन्म और पालन-पोषण तमिलनाडु के उधगमंडलम में हुआ।
कार्तिकी गोंजाल्विस ने ऑस्कर जीतने के बाद एकेडमी हॉल में उपलब्धि के लिए अपनी मातृभूमि भारत को श्रेय दिया।
'द एलीफेंट व्हिस्पर्स' की कहानी इंसान और जानवरों के बॉन्ड को दिखाती है। इसमें कट्टुनायकन जनजाति के बोम्मन और बेली एक अनाथ बच्चे हाथी की देखभाल करते है, जिसका नाम रघु है।
एलीफेंट व्हिस्पर्स फिल्म की निर्माता गुनीत मोंगा ने ऑस्कर जीतने के तुरंत बाद ट्विटर पर कहा, हमने भारतीय प्रोडक्शन के लिए अभी तक का पहला ऑस्कर जीता है! दो महिलाओं ने ऐसा किया है!
'द एलीफेंट व्हिस्पर्स' ने 'हॉल आउट', 'हाउ डू यू मेजर ए ईयर', 'द मार्था मिशेल इफेक्ट' और 'स्ट्रेंजर एट द गेट' जैसी शॉर्ट फिल्मों को पछाड़ा है।
Tagsतमिलनाडुतमिलनाडु न्यूज़तमिलनाडु सीएमएम.के. स्टालिनद एलिफेंट व्हिस्पर्सTamil NaduTamil Nadu NewsTamil Nadu CMM.K. StalinThe Elephant Whispers
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





