
x
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य के बुधनी विधान सभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। शिवराज बुधनी विधान सभा सीट पर 2006, 2008, 2013 और 2018 में लगातार चार बार चुनाव जीत चुके हैं। भाजपा ने सोमवार को मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने 57 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी। पार्टी ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को बुधनी विधान सभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।
पार्टी ने अपनी चौथी लिस्ट में नरोत्तम मिश्रा को दतिया, प्रदीप पटेल को मऊगंज, कमल पटेल को हरदा और विश्वास सारंग को नरेला से उम्मीदवार घोषित किया है।
आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा मध्य प्रदेश में अपने उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी कर चुकी है, तीनों सूचियों को मिलाकर भाजपा अपने 79 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान पहले ही कर चुकी थी। चौथी लिस्ट को मिलाकर पार्टी अब तक 136 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है।
Tagsमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहानशिवराज सिंह चौहानबुधनीबीजेपीमध्य प्रदेश विधानसभा चुनावमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव बीजेपी उम्मीदवारChief Minister Shivraj Singh ChauhanShivraj Singh ChauhanBudhniBJPMadhya Pradesh Assembly ElectionsMadhya Pradesh Assembly Election BJP Candidates
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





