भारत

सीधी में हैवानियत के शिकार पीड़ित के सीएम शिवराज ने धोए पैर

jantaserishta.com
6 July 2023 10:59 AM IST
सीधी में हैवानियत के शिकार पीड़ित के सीएम शिवराज ने धोए पैर
x
देखें वीडियो.
भोपाल: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हैवानियत का शिकार बने आदिवासी युवक दशरथ गुरुवार की सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुॅचा जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उसके पैर धोए और माफी भी मांगी। बीते दिनों आदिवासी युवक पर खुलेआम पेशाब करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले के आरोपी कथित भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके मकान पर बुलडोजर चलाया गया। प्रवेश शुक्ला पर एनएसए की भी कार्रवाई की गई।
मुख्यमंत्री चौहान ने इस घटना के सामने आने के बाद ही अपनी भावनाओं के न केवल व्यक्त किया था बल्कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। इसी क्रम में दशरथ गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर पहुॅचा जहां मुख्यमंत्री ने उससे बातचीत की, उसके पैर धोए और माफी भी मांगी। इतना ही नहीं बाद में मुख्यमंत्री चौहान ने दशरथ का सम्मान भी किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story