
x
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की सांस्कृतिक संध्या को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य की नक्सलवाद से मुक्ति का उल्लेख करते हुए इस आयोजन को ऐतिहासिक और विशेष बताया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है कि दिल्ली में हर साल अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन किया जाता है और इसमें प्रत्येक राज्य के लिए एक विशेष दिन निर्धारित किया जाता है। इससे राज्यों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।
Delhi: At the Trade Fair, Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai says, "It is a matter of great fortune that an International Trade Fair is organised here every year, with one day dedicated to each state... I feel that I have been coming here for many years—as an MP, as a Union Minister and now as a Chief Minister. But this is happening for the first time. After Chhattisgarh became Naxal-free, this is the first Chhattisgarh Statehood Day cultural evening that we have attended..."
— IANS (@ians_india) November 20, 2026
सीएम साय ने अपने लंबे राजनीतिक अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि वे कई वर्षों से इस व्यापार मेले में आते रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं यहां सांसद के रूप में आया हूं, केंद्रीय मंत्री के रूप में भी आया हूं और अब मुख्यमंत्री के रूप में यहां उपस्थित हूं। लेकिन इस बार का अनुभव बिल्कुल अलग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के नक्सलमुक्त होने के बाद यह पहला अवसर है, जब वे दिल्ली में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की सांस्कृतिक संध्या में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने इस क्षण को राज्य के लिए विशेष महत्व वाला बताया।
दिल्ली में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, जनजातीय परंपराओं और पारंपरिक कलाओं का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को लोकनृत्यों और पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समारोह की अध्यक्षता की। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान और लोक परंपराओं को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत किया गया।
Next Story





