केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता के निधन पर CM साय ने जताया दुःख

रायपुर। गुरुग्राम के जमालपुर गांव के रहने वाले केंद्रीय मंत्री व अलवर से सांसद भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह का शनिवार को 90 साल की उम्र में निधन हो गया। पैतृक गांव जमालपुर में शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। भाजपा के कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।
हाेली के दिन उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी थी। सांस लेने में दिक्कत होने पर उनको गुरुग्राम अस्पताल लाया गया। जहां उनका निधन हो गया। भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह रेलवे में लंबे समय तक अजमेर में तैनात रहे थे। इस कारण केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की स्कूल व हायर एजुकेशन अजमेर से हुई है। वे पहले कबड्डी के खिलाड़ी रहे हैं। रेलवे में अजमेर में अधीक्षक पद से रिटायर हुए थे। उसके बाद गांव रहने लग गए थे। गांव में नियमित रूप से आमजन से मिलते रहे हैं। अब भी स्वस्थ थे। अचानक श्वांस लेने में दिक्कत हुई थी। अस्पताल में उनका निधन हो गया। केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर पोस्ट डालकर इसकी सूचना दी है।
सीएम साय का ट्वीट - केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पूज्य पिता कदम सिंह के देवलोकगमन की दु:खद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्रीराम से मेरी प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें।ॐ शांति!





