भारत

सीएम ने अशोक सिंघल के जीवन संघर्ष पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

jantaserishta.com
24 Oct 2022 3:50 PM IST
सीएम ने अशोक सिंघल के जीवन संघर्ष पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन
x
फाइल फोटो
अयोध्या (आईएएनएस)| दीपावली पर कारसेवकपुरम में संत समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अशोक सिंहल के जीवन संघर्ष पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने संत महानुभावों से मिले आशीर्वाद व सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार संत महात्माओं और मठों के विकास के लिए संकल्पित है। महात्मागण भी शिष्यों से विकास के लिए प्रयास करें। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह पंकज, गोपाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल, सुरेश सोनी समेत अयोध्या के प्रसिद्व संत एवं विश्व हिन्दू परिषद के प्रतिनिधिगण, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीराम जन्मभूमि न्यास के महासचिव चंपत राय ने किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू होटल में शासन, मंडल व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। यहां से वे गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। वहां वनटांगिया के साथ दीपावली मनाएंगे। मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष श्री नृत्यगोपाल दास जी से मुलाकात की। श्रीराम कथा पार्क हैलीपेड से मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के लिए प्रस्थान किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story