भारत
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी पहली प्रतिक्रिया, PM मोदी का जताया आभार
Shantanu Roy
19 Feb 2025 8:31 PM IST

x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं विधायक दल की बैठक के बाद रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया गया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, ओपी धनखड़ का आभार जताया है।
#WATCH | As she is set to become the CM of Delhi, Rekha Gupta says, " ...I thank BJP, and I am grateful for the blessings of all of you" pic.twitter.com/LP6JkrePnd
— ANI (@ANI) February 19, 2025
मुझ पर विश्वास कर मुख्यमंत्री पद का दायित्व सौंपने के लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। आपके इस विश्वास और समर्थन ने मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है। मैं संकल्प लेती हूं कि दिल्ली के हर नागरिक के कल्याण, सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी,… pic.twitter.com/eYM6X6ptzn
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 19, 2025
दिल्ली में बीजेपी ने मुख्यमंत्री के नाम से अब पर्दा उठा लिया है और विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लग गई है. दिल्ली की शालीमार बाग सीट से पहली बार विधायक बनीं रेखी गुप्ता अगली मुख्यमंत्री होंगी. बीजेपी ने तमाम कयासों को पीछे छोड़ते हुए महिला चेहरे पर दांव खेला है और वैश्य समाज से आने वाली रेखा गुप्ता को सीएम बनाने का फैसला किया है. अब गुरुवार को रामलीला मैदान में वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगी.
#WATCH | BJP MLAs and party leaders congratulate Rekha Gupta as she is set to become the new Chief Minister of Delhi pic.twitter.com/1nzwZdOMdz
— ANI (@ANI) February 19, 2025
रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है और कॉलेज टाइम से ही वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़ी रहीं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ में अध्यक्ष और सचिव पद का चुनाव भी जीता था. इसके अलावा वह तीन बार दिल्ली नगर निगम में पार्षद रही हैं. उन्होंने शालीमार बाग सीट से AAP की उम्मीदवार बंदना कुमारी को 30 हजार वोटों से हराया है.
मूल रूप से हरियाणा के जींद से आने वाली रेखा गुप्ता का जन्म साल 1974 में जुलाना में हुआ था. एसबीआई बैंक में पिता की नौकरी लगने के बाद उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था. हालांकि अब भी उनका परिवार जुलाना में कारोबार करता है. दिल्ली से सटे हरियाणा से ताल्लुक रखने की वजह से रेखा गुप्ता का अपने गृह राज्य में आना-जाना होता रहता है.
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
विधायक बनने से पहले रेखा गुप्ता बीजेपी में संगठन के स्तर पर भी अहम जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. वह बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और दिल्ली बीजेपी में महासचिव का पद संभाल रही हैं. डीयू के दौलत राम कॉलेज से पढ़ाई करने वाली रेखा गुप्ता के पास M.A और M.B.A की डिग्री है. खास बात यह है कि वह लंबे वक्त से आरएसएस की सक्रिय सदस्य हैं और संघ के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती आई हैं.
1994-95 में दौलत राम कॉलेज की सेक्रेटरी रहीं
1995-96 में दिल्ली यूनिवर्सिटी में सेक्रेटरी रहीं
1996-97 में दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ में की अध्यक्ष रहीं
2003-04 में दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की सेक्रेटरी रहीं
2004-06 में बीजेपी युवा मोर्चा की नेशनल सेक्रेटरी रहीं
2007 में पीतमपुरा नॉर्थ से पार्षद चुनी गईं
2009 में दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की महासचिव बनीं
2010 में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य चुनी गईं
Next Story





