भारत
उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया स्वागत
jantaserishta.com
27 Aug 2023 12:29 PM IST

x
देहरादून/डोईवाला: अपने एक दिवसीय दौरे पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड पहुंचे, जहां जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़ों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। खुद सीएम पुष्कर धामी उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे। जेपी नड्डा के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर सीएम पुष्कर धामी, हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत समेत कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इसके बाद वे सीधे हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने संतों के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। हरिद्वार में जेपी नड्डा के कई कार्यक्रम हैं। उत्तराखंड में निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बीजेपी पूरी ताकत के साथ वोट बैंक मजबूत करने में जुटी हुई है। हरिद्वार सीट कई मायनों महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस सीट पर बीजेपी को संतों का आशीर्वाद मिलता रहता है। यही वजह है कि बीजेपी हरिद्वार क्षेत्र में चुनाव से पहले अपनी सक्रियता को बनाए रखना चाहती है।
जेपी नड्डा आगामी चुनाव को लेकर बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में भी हिस्सा लेंगे जिसमें उत्तराखंड के पांचों सांसद और कोर कमेटी के सदस्य शामिल होंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





