भारत

CM उमर अब्दुल्ला ने रचाई दूसरी शादी, मशहूर पत्रकार बनीं दुल्हन

jantaserishta.com
31 Oct 2026 4:43 PM IST
CM उमर अब्दुल्ला ने रचाई दूसरी शादी, मशहूर पत्रकार बनीं दुल्हन
x
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की है. उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी. उमर अब्दुल्ला ने इंस्टाग्राम पर निधि राजदान के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'कल एक नई यात्रा शुरू हुई.' उन्होंने इस पोस्ट में निधि राजदान को टैग भी किया.
उमर अब्दुल्ला ने शादी के एक दिन बाद यह जानकारी साझा की. उनके इस ऐलान के साथ उनकी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू हुआ है. उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी ऐसे समय में हुई है, जब करीब तीन महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अलग रह रही पत्नी पायल अब्दुल्ला से तलाक को मंजूरी देने पर सहमति जताई थी.
31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला के तलाक को मंजूरी देने की बात कही थी. दोनों पक्षों ने अदालत को बताया था कि वे आपसी सहमति से अलग होने और सभी लंबित विवादों को सुलझाने पर सहमत हैं. दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने पर भी सहमति जताई थी.
यह मामला सुप्रीम कोर्ट तब पहुंचा था, जब उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें तलाक देने से इनकार किया गया था. सुनवाई के दौरान दोनों ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत आपसी सहमति से तलाक की मंजूरी के लिए संयुक्त आवेदन दिया था. वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दोनों की ओर से अदालत को बताया था कि वे अपने मतभेद सुलझाने पर सहमत हो गए हैं.
उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला की शादी 1994 में हुई थी. दोनों की मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में काम करने के दौरान हुई थी. दोनों के दो बेटे जाहिर और जामिर हैं. दोनों 2009 से अलग रह रहे थे. उमर अब्दुल्ला ने 2011 में अलग होने की जानकारी दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने भी पहले कहा था कि दोनों कई साल से अलग रह रहे थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story