भारत

PM मोदी के मंत्रिमंडल विस्‍तार पर सीएम नीतीश का बड़ा बयान, चिराग ने दी चेतावनी

Deepa Sahu
6 July 2021 2:08 PM GMT
PM मोदी के मंत्रिमंडल विस्‍तार पर सीएम नीतीश का बड़ा बयान, चिराग ने दी चेतावनी
x
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं के बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह (RCP Singh) दिल्ली रवाना हो गए हैं।

पटना, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार (PM Modi Government Cabinet Expansion) की चर्चाओं के बीच जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह (RCP Singh) दिल्ली रवाना हो गए हैं। इस बीच मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विोषाधिकार बताया है। उधर, चिराग पासवान ने कहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी से पशुपति पारस को मंत्री नहीं बनाया जाना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो वे विरोध करेंगे। इस खबर में एक जगह पढ़ें बिहार की आज की सभी बड़ी खबरें।केंद्रीय कैबिनेट में जेडीयू की भूमिका पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह प्रधानमंत्री का मामला है। वे जो चाहेंगे वह होगा। उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार के किसी फार्मूले की जानकारी से भी इनकार किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के की केंद्र सरकार में बिहार की भागीदारी बढ़ने जा रही है। केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्‍तार की सुगबुगाहट शुरू होते ही बिहार से एनडीए के कई नाम मंत्री पद के लिए चर्चा में हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने केंद्रीय कैबिनेट का विस्‍तार दो-तीन दिनों के अंदर कर सकते हैं। लेकिन सवाल सह है कि इसमें एलजेपी से किसे जगह दी जाएगी। अगर पशुपति पारस को मंत्री बनाया गया तो चिराग पासवान का पीएम मोदी से मोहभंग हो जाएगा। अगर चिराग पासवान को मंत्रिमंडल में जगह दी गई तो मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी तय दिख रही है।
केंद्रीय कैबिनेट विस्‍तार पर बोले चिराग: एलजेपी से मंत्री नहीं बनाए जा सकते पारस गुट के सांसद
केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्‍तार जल्‍द ही होने जा रहा है। इसमें चिराग पासवान से बगावत कर एलजेपी के एक धड़े के अध्‍यक्ष बने पशुपति कुमार पारस को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। इसपर चिराग पासवान ने कहा है कि एलजेपी से निकाले गए सभी पांच सांसद अब निर्दलीय हैं। ऐसे में अगर उन्‍हें एलजेपी कोटे से मंत्री बनाया जाता है तो उन्‍हें इसपर आपत्ति है।
उत्तर बिहार की प्रमुख नदियों के जल अधिग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। इस कारण पूर्वी व पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, दरंभगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में बाढ़ आ गई है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बाढ़ प्रभावित इलाकों के हालात का जायजा लिया। उनके साथ जल संसाधन तथा सूचना व जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा भी थे।
मुगेर के धरहरा प्रखंड के कोठवा गांव में विषाक्त प्रसाद खाने से 250 लोग बीमार हो गए है, जिनमें करीब छह दर्जन बच्चे शामिल हैं। उनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
Next Story