भारत
मणिपुर में बिहार के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हुए CM नीतीश, अधिकारियों को दिए निर्देश
jantaserishta.com
6 May 2023 12:58 PM IST

x
पटना (आईएएनएस)| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मणिुपर में हो रही हिंसा के मद्देनजर वहां रहने वाले बिहार के लोगों के लिए चिंता जताई है। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए निर्देश दिए हैें। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में हा गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मणिपुर में हो रही हिंसा के मद्देनजर वहां रहने वाले बिहार के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को मणिपुर के मुख्य सचिव से वार्ता कर वहां रह रहे बिहार के लोगों की समुचित सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश दिए हैें। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मणिपुर में रह रहे बिहार के ऐसे लोग जो वापस बिहार आना चाहते हैं, उन्हें वापस लौटने के लिए व्यवस्था कराने के लिए भी निर्देश मुख्य सचिव को दिए हैं। मणिपुर में आदिवासियों और बहुसंख्यक मेइती समुदाय के सदस्यों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिससे हजारों लोग विस्थापित हुए।
Tagsमुख्यमंत्री नीतीश कुमारनीतीश कुमारमणिपुरमणिपुर में हिंसाबिहारChief Minister Nitish KumarNitish KumarManipurviolence in ManipurBihar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





