भारत
सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से एक युग का अंत और दूसरे की हुई शुरुआत: अरुण भारती
jantaserishta.com
6 March 2026 8:48 AM IST

x
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। लोजपा (रामविलास) सांसद अरुण भारती ने कहा कि अगर नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से एक युग का अंत है तो दूसरे युग की शुरुआत हो रही है। उनके इस नए सफर के लिए लोजपा (रामविलास) की ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं।
सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए प्रदेश की जनता को बताया कि वे अब बिहार से निकलकर राज्यसभा जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने एनडीए के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।
सीएम नीतीश कुमार के नामांकन को लेकर विपक्ष ने आरोप लगाया है कि भले ही नीतीश कुमार ने एक्स पोस्ट कर राज्यसभा जाने की इच्छा जताई है, लेकिन यह पोस्ट भी भाजपा के दबाव में किया गया। राजद नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया कि अगर वे नीतीश कुमार के साथ होते तो आज यह स्थिति सीएम को नहीं देखनी पड़ती। भाजपा ने नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है और जदयू अब खत्म हो जाएगी।
तेजस्वी यादव के बयान पर अरुण भारती ने कहा कि तेजस्वी यादव को खुद सोचना चाहिए कि वे क्या बयान देते हैं और फ्रस्ट्रेशन में क्या कहते हैं। वे निराशा में इस कदर डूब चुके हैं, उन्हें नहीं पता है कि वे क्या कह जाते हैं, जिस व्यक्ति को बिहार की जनता ने नकार दिया, जिसकी कोई बात महागठबंधन में शामिल दल नहीं मान रह हैं, वे हमेशा निराशाजनक बातें ही करेंगे।
उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई है, और एनडीए के सभी घटक दलों ने इसे मान लिया है और उनके आगे के सफर के लिए अपना समर्थन दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला है। वे अब आगे के सफर पर निकले हैं, हमारी ओर से शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण से संसद के उच्च सदन में देश और समाज के हितों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





