भारत

लखीसराय में सीएम नीतीश कुमार की हुंकार, ललन सिंह को जीत दिलाने की अपील की

jantaserishta.com
5 May 2024 5:06 PM IST
लखीसराय में सीएम नीतीश कुमार की हुंकार, ललन सिंह को जीत दिलाने की अपील की
x
फाइल फोटो
लखीसराय: बिहार की मुंगेर लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को वोट डाले जाएंगे। इससे पहले तमाम राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लखीसराय के सूर्यगढ़ा प्रखंड में एक जनसभा को संबोधित किया।
सीएम नीतीश कुमार के अलावा इस जनसभा में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई विधायक और नेता मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और लोगों से एनडीए उम्मीदवार ललन सिंह के समर्थन में मतदान करने की अपील की।
इस दौरान ललन सिंह ने सीएम के सामने मंच से नल-जल योजना एवं ग्रामीण सड़क में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। जिस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चुनाव के बाद मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story