भारत
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर भड़के सीएम नीतीश, कहा- उनकी बात का कोई मतलब नहीं
jantaserishta.com
11 Oct 2023 12:46 PM IST

x
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी पर जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान, मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी के पिता तक की चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें इज्जत किसने दी।
उन्होंने यह भी कहा कि अंड- बंड बोलते रहता है, उसका कोई मतलब नहीं। पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान नीतीश से जब पत्रकारों ने सम्राट के लालू प्रसाद के दबाव में मुस्लिम और यादव की संख्या बढ़ाने के आरोप के संबंध में पूछा तो नीतीश भड़क गए। उन्होंने कहा कि इन सब का कोई मतलब नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि जिसके विषय में आप लोग बात कर रहे हैं उनके पिताजी को इज्जत हमने ही दी। नीतीश ने आगे कहा कि उनकी उम्र कम थी तो उन्हें विधायक और मंत्री कौन बनाया था।
पास में खड़े उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद की ओर इशारा करते हुए कहा कि इन्हीं के पिताजी बना दिए। वे रोज पार्टी बदलते रहता है, उसका कोई मतलब है? कोई पार्टी अब बचा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उसका काम है अंड - बंड बोलते रहेगा, उसका कोई मतलब नहीं।
Tagsभाजपासम्राट चौधरीमुख्यमंत्री नीतीश कुमारनीतीश कुमारBJPSamrat ChaudharyChief Minister Nitish KumarNitish Kumar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





