भारत

कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सिंह सैनी ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

jantaserishta.com
27 Nov 2024 10:36 AM IST
कुरुक्षेत्र में सीएम नायब सिंह सैनी ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
x
कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने बुधवार को कुरुक्षेत्र में लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। वह कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता की अहमियत पर भी प्रकाश डाला।
मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथों से झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वो स्वच्छता के महत्व को समझते हुए अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखें। इस अभियान के साथ ही शहर के 18 सेक्टरों में एक साथ स्वच्छता महाअभियान चलेगा और उम्मीद है कि इसमें हजारों लोग शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत शेखचिल्ली के मकबरे के पास से की। इस दौरान, उन्होंने लोगों से कहा, “गीता की इस धरती पर से ही श्री कृष्ण ने हजारों वर्ष पहले पूरे मानवता के लिए अमर संदेश दिया था। दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां आते हैं। ऐसी स्थिति में हमारी यह जिम्मेदारी बन जाती है कि हम अपनी धर्मनगरी को पूरी तरह स्वच्छ रखें, ताकि यहां आने वाले लोगों के बीच गीता के संदेश के साथ ही स्वच्छता का भी संदेश जाए।”
उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम इस धरा के रहने वाले हैं। कुरुक्षेत्र में 'अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव' के आयोजन से एक दिन पहले मुख्यमंत्री ने लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया है। महोत्सव के दौरान पूरे क्षेत्र को महाभारत के 18 अध्यायों की तर्ज पर 18 सेक्टरों में बांटा गया है।
18 जोन में शहर की धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ आरडब्लयूए भी अपना योगदान देगी और हर सेक्टर के लिए एक नोडल अधिकारी की ड्यूटी भी लगाई गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story