भारत
Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव की लोगों से अपील, देश के उज्जवल भविष्य के लिए वोट करें
jantaserishta.com
26 April 2024 10:08 AM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छह संसदीय क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोगों से वोट के अधिकार का उपयोग कर देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की है।
सीएम ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, "लोकतंत्र के पर्व चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण मतदाता हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के तहत आज प्रदेश के लोकसभा क्षेत्र सतना, रीवा, खजुराहो, टीकमगढ़, दमोह एवं होशंगाबाद में मतदान हो रहा है। आप सभी सम्मानित मतदाताओं से विनम्र निवेदन है कि मतदान के अधिकार का उपयोग कर देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपने दायित्वों का निर्वहन अवश्य करें।"
ज्ञात हो कि राज्य में लोकसभा की 29 सीटें है, जहां चार चरणों में मतदान होना है। पहले चरण का मतदान छह संसदीय क्षेत्र में 19 अप्रैल को हो चुका है, वहीं दूसरे चरण में शुक्रवार को छह संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। वहीं शेष सीटों पर अन्य दो चरणों में मतदान होना है।
Tagsसीएम मोहन यादवमोहन यादवलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024CM Mohan YadavMohan YadavLok Sabha ElectionLok Sabha Election 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





