भारत

सीएम मोहन यादव ने कहा, केसरिया रंग त्याग का प्रतीक, कांग्रेस का विरोध गलत

jantaserishta.com
21 April 2024 3:32 PM IST
सीएम मोहन यादव ने कहा, केसरिया रंग त्याग का प्रतीक, कांग्रेस का विरोध गलत
x
भोपाल: कांग्रेस ने दूरदर्शन के लोगो का सफेद से केसरिया रंग किए जाने पर आपत्ति जताई। कांग्रेस की इस आपत्ति पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम यादव कहा कि यदि कांग्रेस को केसरिया (भगवा) रंग से इतनी ही आपत्ति है, तो वह अपने झंडे से ही इस रंग को हटा दे। कांग्रेस और वामपंथी सोच पर शर्म भी आती है और हंसी भी आती है।
सीएम ने कहा कि अब केसरिया रंग पर कांग्रेस को आपत्ति है। वामपंथी और विरोधी दल को ये समझ नहीं आता है कि केसरिया रंग त्याग-वैराग्य का प्रतीक है और सूर्य संस्कृति का वाहक है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब केसरिया रंग का ऐसा विरोध है, तो वो कांग्रेस अपने झंडे में इस रंग को हटाकर दिखाए।
कांग्रेसी सनातन संस्कृति, हिंदू संस्कृति को अपमानित करने का काम करते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस इसके लिए क्षमा मांगेगी। दूरदर्शन का 'लोगो' बदले जाने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा दूरदर्शन के 'लोगो' में सफेद की जगह नारंगी रंग आया, केसरिया रंग आया, यह त्याग का प्रतीक है। मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस माफी मांगेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story