भारत

सीएम एमएल खट्टर ने पीएम मोदी से की मुलाकात, शुरू हुई ये चर्चा

Rounak Dey
16 Sept 2021 6:38 PM IST
सीएम एमएल खट्टर ने पीएम मोदी से की मुलाकात, शुरू हुई ये चर्चा
x

नई दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है



भाजपा शासित प्रदेशों में मुख्यमंत्री बदलने का दौर शुरू हो गया है। कर्नाटक, उत्तराखंड और गुजरात को नए मुख्यमंत्री मिल चुके हैं। अब सवाल उठ रहा है कि अगली बारी किसकी है। चर्चा तो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की चल रही है। जानकारों का कहना है कि चौहान पर हाथ डालने से पहले पार्टी को बहुत गहराई से होमवर्क करना होगा। अब बचे खट्टर और ठाकुर। पार्टी नेतृत्व के लिए हिमाचल के सीएम ठाकुर को बदलना कोई मुश्किल कार्य नहीं है। अगर खट्टर की बारी आती है तो हरियाणा में भाजपा के लिए उनका विकल्प तलाशना आसान नहीं होगा। दूसरा, केंद्रीय नेतृत्व को जिस तरह के मुख्यमंत्री पसंद हैं, उसमें खट्टर फिट बैठते हैं। तीसरी बात, हरियाणा में अभी विधानसभा चुनाव दूर हैं। 2024 में चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व, खट्टर पर भरोसा बनाए रख सकता है।


Next Story