भारत

रामनगरी में संतों से मिले सीएम योगी, जाना हालचाल

jantaserishta.com
15 Jun 2023 10:42 AM IST
रामनगरी में संतों से मिले सीएम योगी, जाना हालचाल
x
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने अयोध्या दौरे के दूसरे दिन संतों से मिले और उनका हालचाल जाना। गुरुवार को सीएम सबसे पहले कारसेवकपुरम में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मिलने पहुंचे। यहां सीएम ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की, फिर राम मंदिर निर्माण को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री सूर्य प्रताप शाही, श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र, विहिप के वरिष्ठ सदस्य पुरुषोत्तम नारायण सिंह आदि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री बड़ा भक्तमाल भी पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने कौशल किशोरदास जी महाराज से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। यहां सीएम को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महंत अवधेश दास, नागा राम लखनदास आदि संत भी मौजूद रहे।
गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ मणिराम दास जी की छावनी में महंत नृत्य गोपाल दास के पास पहुंचे। यहां उन्होंने महंत श्री के स्वास्थ्य के बारे में जाना।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story