भारत
जनसंवाद के 25 दिनों के कार्यक्रम के दौरान आधा हरियाणा कवर कर चुके हैं सीएम मनोहर लाल
Shantanu Roy
19 Sep 2023 5:22 PM GMT
![जनसंवाद के 25 दिनों के कार्यक्रम के दौरान आधा हरियाणा कवर कर चुके हैं सीएम मनोहर लाल जनसंवाद के 25 दिनों के कार्यक्रम के दौरान आधा हरियाणा कवर कर चुके हैं सीएम मनोहर लाल](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/09/19/3438025-untitled-61-copy.webp)
x
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पिछले 9 वर्षों में अनेक साहसिक फैसले लेते हुए भ्रष्टाचार पर प्रहार कर सुशासन के अपने संकल्प को साकार करने का प्रयास किया है तो सी.एम. विंडो और जनसंवाद के जरिए आमजन की तकलीफों को निरंतर दूर कर रहे हैं। 2 अप्रैल को भिवानी से जनसंवाद कार्यक्रम का आगाज करने के बाद मुख्यमंत्री 10 जिलों में कार्यक्रम कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने 90 दिनों की जनसंवाद कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की है, जिसमें से लगभग 25 दिनों के कार्यक्रम पूरे हो चुके हैं। मुख्यमंत्री अब तक भिवानी, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, करनाल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, सिरसा, हिसार और पंचकूला में जनसंवाद कार्यक्रम कर आधे हरियाणा को कवर कर चुके हैं। जहां जन संवाद कार्यक्रम होता है, उसमें स्थानीय लोग तो होते ही हैं, बल्कि आस-पास के गांवों व शहरों के लोग भी अपनी बात मुख्यमंत्री के समक्ष रखने के लिए पहुंचते हैं। गौरतलब है कि अक्तूबर 2014 में पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने के बाद पिछले 9 वर्षों में व्यवस्था परिवर्तन लाने का काम हरियाणा में किया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा अनेक नई योजनाओं का सूत्रपात करने के अलावा सुशासन की स्थापना की गई है। अधिकांश योजनाओं को ऑनलाइन कर जनता के समय, धन एवं ऊर्जा को बचाने का काम किया गया है। नौकरियों में पारदर्शिता लाई गई है तो सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार पर भी प्रहार किया गया है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विगत 9 वर्षों में सेवा भाव से जन हित में कार्य करके जिस प्रकार से प्रदेश की राजनीति की परिभाषा को बदला है, उससे उन्होंने यह साबित करने का प्रयास किया है कि सत्ता सुख भोगने का नहीं, बल्कि सेवा का भी माध्यम बन सकती है। इससे गरीब से गरीब व्यक्ति के मन में आत्मविश्वास जगा है कि अब उनकी बात सुनने वाला भी कोई नेता है। वर्ष 2014 में जब मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तो उन्होंने जन कल्याण का संकल्प लिया था। मुख्यमंत्री ने एक कुशल प्रशासक, सुलझे राजनीतिज्ञ व रणनीतिकार के रूप में पिछले 9 वर्षों में पारदर्शी तरीके से जन कल्याण कार्य करके एक ऐसी सरकार चलाई है कि हर कोई मनोहर लाल का कायल नजर आता है।
Tagsनई दिल्ली न्यूज हिंदीनई दिल्ली न्यूजनई दिल्ली की खबरनई दिल्ली लेटेस्ट न्यूजनई दिल्ली क्राइमनई दिल्ली न्यूज अपडेटनई दिल्ली हिंदी न्यूज टुडेनई दिल्ली हिंदीन्यूज हिंदी नई दिल्लीन्यूज नई दिल्लीनई दिल्ली हिंदी खबरनई दिल्ली समाचार लाइवnew delhi news hindinew delhi newsnew delhi ki khabarnew delhi latest newsnew delhi crimenew delhi news updatenew delhi hindi news todaynew delhi hindinews hindi new delhinews new delhinew delhi hindi newsnew delhi news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shantanu Roy
Next Story