भारत

CM ममता बनर्जी ने केजरीवाल की पत्नी से की मुलाकात, Video...

Harrison
26 July 2024 7:22 PM IST
CM ममता बनर्जी ने केजरीवाल की पत्नी से की मुलाकात, Video...
x
Delhi दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनके माता-पिता से मिलने उनके आवास पर पहुंचीं। इस दौरान AAP सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। कथित शराब घोटाले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का साथ मिला है। शुक्रवार को ममता बनर्जी मुख्यमंत्री के आवास पहुंचीं और केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मुलाकात की। यह पहली बार है जब अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ममता बनर्जी उनके घर पहुंचीं हैं।
आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में 21 मार्च को गिरफ्तार किया
गया था। वह तब से (21 दिनों की अंतरिम जमानत छोड़कर) जेल में ही बंद हैं। हालांकि, ईडी केस में उन्हें सुप्रीम कोर्ट से एक बार फिर जमानत मिल चुकी है, लेकिन सीबीआई केस में गिरफ्तारी की वजह से जेल से बाहर नहीं निकल पाए हैं।

AP सांसद राघव चड्ढा ने दिया बयान

Next Story