CM ममता बनर्जी ने गवर्नर जगदीप धनखड़ को ट्विटर पर ब्लॉक किया, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार के बीच तकरार (Bengal Governor Vs Mamata) तेज हो गई है. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने राज्यपाल (Governor) का ट्विटर अकाउंट ब्लॉक कर दिया है. इसके साथ ही राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर जासूसी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर केंद्र सरकार पेगासस कर रहा है. दूसरी ओर, राज्यपाल पेगासस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्यपाल प्रत्येक दिन ट्विटर ऐसी-ऐसी बातें ट्विट करते हैं, जो उन्हें परेशान करता है. उन्होंने कहा कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी से कई बार राज्यपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं किया. अंततः दुर्भाग्यपूर्ण रूप से उन्हें यह फैसला लेना पड़ा. उन्होंने कहा कि चार पत्र देने के बावजूद पीएम क्यों उन्हें वापस नहीं बुलाया. सरकारिया आयोग के अनुसार राज्यपाल की नियुक्ति पर राज्य सरकार से सलाह लेनी थी, लेकिन राज्य से कोई सलाह नहीं ली गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





