भारत

सीएम ममता बनर्जी ने केंद्रीय एजेंसियों के मुद्दे पर केंद्र पर बोला हमला

jantaserishta.com
11 April 2024 3:58 PM IST
सीएम ममता बनर्जी ने केंद्रीय एजेंसियों के मुद्दे पर केंद्र पर बोला हमला
x

फाइल फोटो

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को ईद के मौके पर अपने संबोधन के दौरान केंद्र पर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने मध्य कोलकाता के रेड रोड पर ईद की सामूहिक नमाज के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा,“इस साल का चुनाव इस मायने में अनोखा है कि चुनाव से पहले केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई और अब एनआईए जैसी केंद्रीय एजेंसियों को तैनात कर रही है। ऐसा करने से बेहतर होता कि केंद्र सरकार एक बड़ी जेल बनवाती, जहां सभी को रखा जा सके। क्या केंद्र सरकार 23 करोड़ लोगों को सलाखों के पीछे भेज सकती है? उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो, हमें रॉयल बंगाल टाइगर्स की तरह हर बाधा का सामना करेंगे।''
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा देश में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी), नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, हम एनआरसी, सीएए और यूसीसी के नाम पर नफरत और लोगों का विभाजन नहीं चाहते हैं। हमारा एकमात्र उद्देश्य सभी धर्मों की एकता है।
उनकी यह टिप्पणी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुधवार को बालुरघाट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'ममता बनर्जी चाहे कितना भी विरोध करें, सीएए किसी भी कीमत पर देश में लागू किया जाएगा।' ममता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ही भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंदी है, इसलिए वोटों के विभाजन से बचें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story