भारत

सीएम ने किया बड़ा ऐलान, कहा- किसानों के कर्ज का ब्याज चुकाएगी सरकार

jantaserishta.com
15 March 2022 8:08 PM IST
सीएम ने किया बड़ा ऐलान, कहा- किसानों के कर्ज का ब्याज चुकाएगी सरकार
x
बड़ी खबर

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य की जनता को राहत देते हुए वाले कई अहम फैसले किए हैं. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कुल राज्य की जनता के 6,400 करोड़ रुपये का बिजली का बिल माफ किया है. सरकार के इस फैसले से तकरीबन 88 लाख उपभोक्ताओं को राहत मिलेगा.

बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने कोरोना काल के दौरान बिजली बिलों के कलेक्शन को स्थगित कर दिया था. इसके अलावा बचे बकाए को पूरा करने के लिए लिए 6 किश्तों में जमा करने की व्यवस्था की गई थी. सरकार के इस फैसले के बाद 48 लाख उपभोक्ताओं द्वारा इस योजना के तहत लगभग 189 करोड़ रुपये जमा कराए गए थे.

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए भी एक अहम घोषणा की है. उन्होंने कहा कि कर्ज नहीं चुकाने वाले किसानों के 2 लाख रुपये तक के बकाया पर सरकार खुद बैंकों को ब्याज का भुगतान करेगी. इससे कई किसानों को राहत मिलेगी और बैंक को भी ज्यादा नुकसान से बचाया जा सकता है.
इसके अलावा विधायक निधि और स्थानीय क्षेत्र विकास कोष को 2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये करने की भी घोषणा कर दी गई है .इन सबके अलावा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को नए तरीके से डिजाइन कर फिर से शुरू करने की घोषणा की गई है. वहीं मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 23 लाख मकान पहले ही बन चुके हैं. उन्होंने वर्ष के अंत तक 30 लाख आवासों का निर्माण करने का आश्वासन दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story