भारत

सीएम ने की बड़ी घोषणा, 88 लाख उपभोक्ताओं का बिजली बिल होगा माफ

jantaserishta.com
14 March 2022 10:37 PM IST
सीएम ने की बड़ी घोषणा, 88 लाख उपभोक्ताओं का बिजली बिल होगा माफ
x
बड़ी खबर

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को विधानसभा के सदन में बड़ी घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि मध्य प्रदेश के 88 लाख उपभोक्ताओं का बिजली बिल माफ किया जाएगा.

दरअसल, मुख्यमंत्री सोमवार को सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर अपना वक्तव्य दे रहे थे, उसी दौरान उन्होंने यह बड़ी घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल के समय में आए बिजली बिलों को माफ किया जाएगा. कोविड काल के दौरान आए 88 लाख उपभोक्ताओं के बिजली बिल माफ किए जाएंगे. इसकी राशि करीब 6,400 करोड़ रुपए होगी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि जिन लोगों ने इस दौरान बिजली बिल जमा कर दिए हैं उनकी राशि को आने वाले बिलों में समायोजित कर दी जाएगी.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि '48 लाख उपभोक्ताओं ने समाधान योजना के अंतर्गत 189 करोड़ रुपए का बिजली बिल जमा किया था. अब वह यह महसूस ना करें कि हम तो ठगे गए अब हमारा क्या होगा. इसलिए मैं आज यह फैसला भी कर रहा हूं कि उन्होंने जितने पैसे जमा किए हैं वह आगे बिजली के बिलों में समायोजित कर लिए जाएंगे.'
बता दें कि हाल ही में 5 मार्च को अपने जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज ने मध्य प्रदेश के सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया. मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में शहरों की रेटिंग के आधार पर सफाई कर्मचारियों को नगद पुरस्कार दिया जाएगा. इसके लिए तय किया गया है कि जिन शहरों की स्वच्छता रेटिंग 1 स्टार रहेगी वहां के सफाई कर्मियों को 1 हज़ार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story