भारत

CM देवेन्द्र फडणवीस ने काफिला छोड़ मोटरसाइकल का किया इस्तेमाल, VIDEO

Nilmani Pal
14 May 2026 1:14 PM IST
CM देवेन्द्र फडणवीस ने काफिला छोड़ मोटरसाइकल का किया इस्तेमाल, VIDEO
x

महाराष्ट्र। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने काफिला छोड़ मोटरसाइकल का इस्तेमाल किया। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा, "प्रधानमंत्री ने विश्व के हालात के मद्देनज़र हम सभी को एहतियात बरतने को कहा है उसी के चलते पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने का प्रयास हमें करना है।

हम सबने अपने काफिले कम कर दिए हैं। आज मैं बाइक से यहां आया। जब हम ऐसा करते हैं तो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ये चीजें पहुंचती हैं। इसलिए मैं यहां मोटरसाइकल से आया हूं। हम प्रयास कर रहे हैं कि कैसे देश का पैसा बचाएं। अब हम बड़े-बड़े कार्यक्रम नहीं करने वाले हैं... जहां-जहां हम विदेशी मुद्रा बचा सकते हैं उसका पूरा प्रयास हम अपने तरीके से करेंगे।"

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों की आशंकाओं को लेकर चिंता का दौर जारी है। हालांकि, सरकार ने अब तक ऐसा ऐलान नहीं किया है। इसी बीच महज दो दिनों के अंदर ही तीन बड़े फैसले सामने आ चुके हैं। इनमें गोल्ड इम्पोर्ड ड्यूटी से लेकर शक्कर एक्सपोर्ट बैन तक शामिल है। इधर, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर ने भी दाम बढ़ने की आशंका जताई है। खास बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही दफ्तरों से WFH यानी वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लासेज की अपील कर चुके हैं।


Next Story