भारत

राहुल गांधी के निष्कासन पर बोले CM केजरीवाल, डरी हुई सरकार की हरकत

jantaserishta.com
24 March 2023 6:13 PM IST
राहुल गांधी के निष्कासन पर बोले CM केजरीवाल, डरी हुई सरकार की हरकत
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने को 'डरी हुई सरकार का कृत्य' करार दिया। उन्होंने मीडिया से कहा, जिस तरह से राहुल गांधी को फंसाया गया और उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई है..हम अदालत का सम्मान करते हैं, लेकिन यह एक कायरतापूर्ण कार्य है और डरी हुई सरकार का काम है।
केजरीवाल ने देश की जनता से लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोकतंत्र पर हमला हो रहा है, हम सबको साथ आना होगा। उन्होंने कहा, यह राहुल गांधी या कांग्रेस की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह देश को तानाशाह और कम पढ़े-लिखे व्यक्ति से बचाने की लड़ाई है।
उन्होंने आरोप लगाया, ''आज जो हो रहा है वह बहुत खतरनाक है, वह एक देश एक पार्टी का माहौल बनाना चाहते हैं.इसे तानाशाही कहते हैं।'' उन्होंने एक ट्वीट में गांधी के लोकसभा से निष्कासन को 'चौंकाने वाला' करार दिया।
देश बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है। उन्होंने पूरे देश को डरा रखा है। 130 करोड़ लोगों को उनकी अहंकारी शक्ति के खिलाफ एकजुट होना होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story