भारत
बजट से पहले सीएम केजरीवाल ने कहा, लड़ने में कुछ नही रखा
jantaserishta.com
22 March 2023 10:49 AM IST

x
कैलाश गहलोत
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली विधानसभा में बजट पेश होने से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर संदेश दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि दिल्ली के हर काम को रोकना सही नहीं है। अब लोग समझने लगे हैं और आवाज उठाने लगे हैं। प्लीज, रोज-रोज लड़ना बंद कीजिए। आइए, मिलकर दिल्ली का विकास करते हैं, लोगों की सेवा करते हैं। लड़ने में कुछ नहीं रखा। दिल्ली का बजट बुधवार दिल्ली विधानसभा में पेश किया जाएगा। दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को दिल्ली सरकार का बजट पेश होना था, लेकिन उससे एक दिन पहले सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बजट पर रोक लगाने का आरोप लगाया था। केजरीवाल के इस आरोप को दिल्ली बीजेपी द्वारा गलत करार देते हुए कहा गया था कि केजरीवाल अपनी लापरवाही और नाकामी का ठीकरा केंद्र पर डाल रहे हैं। इस सारे प्रकरण के बाद आज दिल्ली का वार्षिक बजट प्रस्तुत होगा।
दिल्ली का बजट पेश करने के लिए कैलाश गहलोत विधानसभा के लिए निकल चुके हैं। इससे पहले उन्होंने मां से आशीर्वाद लिया। आज दिल्ली सरकार का वार्षिक बजट 2023- 24 दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत पेश करेंगे।
PM Modi, इस पर कितनी F.I.R. करवाओगे?अब तो हर कोने से आवाज़ आ रही है: #ModiHataoDeshBachao pic.twitter.com/ZrfVKTGiAF
— AAP (@AamAadmiParty) March 22, 2023
Tagsदिल्ली विधानसभादिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली बजटबजट 2023delhi assemblydelhidelhi newsdelhi budgetbudget 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





