भारत
अरविंद केजरीवाल ने सर्वोदय विद्यालय का किया शिलान्यास, मनीष सिसोदिया को किया याद
jantaserishta.com
8 April 2023 3:14 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ईस्ट विनोद नगर में राजकीय सर्वोदय कन्या बाल विद्यालय के नए भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर जेल में बंद पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को भी याद किया। शिलान्यास के दौरान केजरीवाल ने कहा, पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर में आज एक और सरकारी स्कूल की नई इमारत की आधारशिला रखी। ये इमारत किसी भी विदेशी स्कूल और यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग जैसी शानदार होगी। आज मैं और अतिशी इस स्कूल का शिलान्यास कर रहे हैं, लेकिन इसका उद्घाटन मैं और मनीष सिसोदिया साथ में करेंगे। मनीष सिसोदिया ने ही इस इमारत का प्लान बनाया था। उनके द्वारा शुरू की गई इस शिक्षा क्रांति को हम मिशन मोड पर यूँ ही जारी रखेंगे।
सीएम केजरीवाल ने कहा, राजकीय सर्वोदय कन्या बाल विद्यालय में फ्रेंच-जर्मन-स्पेनिश-जापानी पढ़ाई जाती है। मैं चैलेंज करता हूं, किसी प्राइवेट स्कूल में इतनी विदेशी भाषाएं पढ़ाई जाती हों तो मेरा नाम बदल देना। ये स्कूल कोलंबिया विश्वविद्यालय की तरह दिखाई देगा। ऐसा लगेगा बच्चा कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़कर आया है।
केजरीवाल ने कहा कि अगर कुछ बच्चे पढ़ाई में कमजोर रह गये तो हम एक्स्ट्रा क्लास लगाकर उन्हें पढ़ायेंगे। इन्ही बच्चों में से कोई भविष्य में देश का पीएम बनेगा। हम नहीं चाहते कि भविष्य में कोई फर्ज़ी डिग्री लेकर पीएम बने।
Tagsमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियासर्वोदय विद्यालयChief Minister Arvind KejriwalArvind KejriwalManish SisodiaSarvodaya Vidyalaya
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





