
दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय बुधवार को पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली दौरे पर जाएंगे। वह चेन्नई से विशेष विमान के जरिए रवाना होंगे। सूत्रों के मुताबिक, विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे और कई अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
इसके अलावा वह अमित शाह, निर्मला सीतारमण और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मिल सकते हैं। गुरुवार को सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की संभावना है। दिल्ली दौरे को लेकर चेन्नई एयरपोर्ट पर सुरक्षा समीक्षा बैठक भी हुई। मुख्यमंत्री के साथ कई वरिष्ठ मंत्री भी दिल्ली जाएंगे।
यह भी पढ़े
केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय राजमार्ग भूमि अधिग्रहण के लिए दिए गए 5,580 करोड़ रुपये को राज्य की उधारी सीमा से बाहर रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि राज्य की वास्तविक कर्ज लेने की क्षमता पहले ही काफी कम हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि तेल की बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया युद्ध का असर केरल की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डीजल महंगा होने से माल ढुलाई लागत बढ़ी है, जिससे महंगाई और तेज हो सकती है। केरल पहले से ही देश में सबसे ज्यादा महंगाई वाले राज्यों में शामिल है।





