भारत

मुख्यमंत्री ने 13 देशों के औद्योगिक मंत्रियों को जीआईएस के लिए किया आमंत्रित

jantaserishta.com
21 Nov 2022 9:52 AM IST
मुख्यमंत्री ने 13 देशों के औद्योगिक मंत्रियों को जीआईएस के लिए किया आमंत्रित
x
लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले वर्ष 10 से 12 फरवरी के बीच होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) 2023 के लिए 13 देशों के औद्योगिक मंत्रियों/सेक्रेट्री को निमंत्रण भेजा है। इसके अतिरिक्त समस्त केंद्रीय मंत्रियों को भी निमंत्रण भेजा गया है। इस निमंत्रण पत्र में मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए ऐतिहासिक अवसर बताते हुए यूपी में उद्योग और निवेश के लिए बेहद अनुकूल परिस्थितियों का भी जिक्र किया है। अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की औद्योगिक विकास नीति 2022-23 के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी है। जिन देशों के औद्योगिक विकास मंत्रियों को निमंत्रण भेजा गया है उनमें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), जापान, जर्मनी, थाईलैंड, मैक्सिको, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, नीदरलैंड, बेल्जियम, कनाडा एवं अर्जेंटीना शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रदेश सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन करने जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story