
x
गगल। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गगल के चैतड़ू में बने आईटी पार्क का लोकार्पण कर दिया। मुख्यमंत्री के साथ उनके आईटी सलाहकार गोकुल बुटेल, राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, डिपार्टमेंट ऑफ डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस के निदेशक अभिषेक वर्मा, बूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार, माइनोरिटी के अध्यक्ष सादिक खान, कांग्रेस नेता नवनीत शर्मा और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। डायरेक्टर डिपार्टमेंट ऑफ डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस अभिषेक वर्मा ने बताया कि यह आईटी पार्क काम्प्लेक्स 35 हजार स्क्वेयर फुट में बना है और इसमें वर्तमान में तीन कंपनियों द्वारा अपना सेटअप लगा दिया है। उन्होंने बताया कि इस काम्प्लेक्स में 18 से 20 कम्पनियों द्वारा अपना सेटअप लगाया जा सकता है।
Next Story





