भारत
तीन साल पूरे होने पर सीएम हेमंत सोरेन विभिन्न योजनाओं में 1200 करोड़ करेंगे ट्रांसफर
jantaserishta.com
27 Dec 2022 2:10 PM IST

x
रांची (आईएएनएस)| झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार आगामी 29 दिसंबर को अपने तीन साल पूरे कर लेगी। इस मौके पर सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत 40 लाख से भी ज्यादा लोगों के बैंक खातों में 1200 करोड़ रुपए से अधिक की राशि डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करेगी। झारखंड सरकार के मंत्रालय में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद यह राशि ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे। राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि राज्य के लगभग 10 लाख किसानों के बैंक अकाउंट में सूखा राहत की राशि डाली जाएगी।
बता दें कि सरकार ने पूर्व में ही सूखा प्रभावित प्रत्येक किसान को 3500 रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा की है। इसके तहत 25 दिसंबर तक किसानों से आवेदन मांगे गए थे।
इसके अलावा 25 लाख छात्र-छात्राओं के खाते में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति और 5.60 लाख बच्चियों के लिए सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत राशि ट्रांसफर की जाएगी। प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों को 1500, कक्षा 6 से आठ तक के छात्र-छात्राओं को 2500 और कक्षा नौ एवं दस के विद्यार्थियों को 4500 रुपए की राशि दी जाएगी।
राशि ट्रांसफर करने के लिए सभी तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी की जा चुकी हैं। इसके अलावा इस दिन मुख्यमंत्री कई मॉडल स्कूलों के भवनों का उद्घाटन करेंगे। वे स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड पोर्टल भी लांच करेंगे।
बता दें कि सरकार के तीन साल की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री ने खतियानी जोहार यात्रा शुरू की है। इसके तहत विभिन्न जिलों में जनसभाएं आयोजित की जा रही हैं। इस यात्रा का पहला चरण पूरा हो चुका है। दूसरे चरण की शुरूआत जनवरी में होगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





