भारत

मीडिया से बातचीत के दौरान बाल-बाल बचे सीएम, मंच की सीढ़ियां टूटी, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
19 March 2025 3:12 PM IST
मीडिया से बातचीत के दौरान बाल-बाल बचे सीएम, मंच की सीढ़ियां टूटी, सामने आया वीडियो
x
देखें वीडियो.
अशोकनगर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव रंगपंचमी के अवसर पर बुधवार को अशोकनगर स्थित मां जानकी धाम करीला पहुंचे थे। यहां मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम हादसे शिकार हो गए। अचानक सीढ़ी टूटने से उस पर खड़े सीएम और अन्य लोग अचानक लडखड़ा गए। आनन-फानन में वहां मौजूद अधिकारियों और कार्यकर्ता ने सीएम को संभाला। हादसे में सीएम समेत अन्य लोग सुरक्षित हैं।
मुख्यमंत्री ने माता जानकी के दर्शन किए। दर्शन करने के लिए रेलिंग से निकल रहे श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा भी की। इस दौरान सीएम सीढ़ियों से उतर कर जा रहे थे, तभी वह नीचे पहुंचकर मीडिया से चर्चा करने लगे। इस दौरान अचानक से सीढ़ियां टूट गईं और उस पर खड़े सभी लोग लड़खड़ा गए। हालांकि, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। बताया गया कि सीढ़ियों पर अधिक लोग खड़े थे, अधिक वजन होने के चलते यह हादसा हुआ था।
इसके बाद करीला मंदिर के सामने बने मंच पर सभी लोग पहुंचे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने सीएम के सामने माता जानकी धाम को करीला लोक बनाने, यहां बड़ी होटल खुलवाने सहित अन्य व्यवस्थाओं की मांग रखी। साथ ही करीला मंदिर क्षेत्र में शराब की बिक्री पर रोक लगाने की भी मांग की। सीएम ने भी अपने संबोधन में व्यवस्थाएं करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी मेले के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की थी, जो दे दिए गए। इसके बाद सीएम डॉ. यादव ने करीला मेले के लिए 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। बता दें कि धाम में रंगपंचमी पर तीन दिवसीय मेला चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव करीला पहुंचे। वह माता जानकी के दर्शन और पूजन कर सभा को संबोधित किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story