भारत

सीएम को कोरोना: मुख्यमंत्री की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

jantaserishta.com
16 April 2021 2:46 PM IST
सीएम को कोरोना: मुख्यमंत्री की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
x
अफसरों को कोरोना प्रसार रोकने पर रणनीति बनाने के लिए कहा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. उन्हें सबसे पहले रमैया मेमोरियल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहां से अब मणिपाल हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है. कोरोना रिपोर्ट आने से पहले सीएम येदियुरप्पा ने आज कोविड पर एक इमरजेंसी मीटिंग ली थी. यह मीटिंग उनके आवास पर हुई थी.

सीएम आवास पर हुई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अफसरों को कोरोना प्रसार रोकने पर रणनीति बनाने के लिए कहा. इसके साथ ही अधिकारियों से वैक्सीनेशन और टेस्ट को और तेज करने, अस्पतालों में बेड्स की व्यवस्था करने के साथ ही लोगों को जागरूक करने का आदेश दिया.
जरूरत पड़ी तो लगाएंगे लॉकडाउन
इससे पहले मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि अगर जरूरत पड़ती है तो लॉकडाउन लगाया जा सकता है. सीएम ने कहा, 'लोगों को सोचना होगा, खुद अपनी भलाई की खातिर. वे सावधानी नहीं बरतते हैं तो हमें कठोर उपाय करने होंगे. अगर जरूरत पड़ी तो हम लॉकडाउन लागू करेंगे.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story