जोधपुर हिंसा पर बोले सीएम गहलोत- दो गुटों में झड़प से तनाव पैदा होना दुर्भाग्यपूर्ण है

जोधपुर: राजस्थान की सूर्यनगरी जोधपुर (Jodhpur) में ईद (Eid al-Fitr 2022 ) और अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) पर्व से ठीक पहले साेमवार रात को दो समुदायों के लोग आमने सामने हो गए। बात जालोरी गेट चौराहे (Jalori Gate) पर बालमुकंद बिस्सा सर्किल पर लगे भगवा ध्वज को उतार फेंकने और उसकी जगह समुदाय विशेष का झंडा फहराने से शुरू हुई। बात बिगड़ी तो जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस पत्थरबाजी में कई लोग चोटिल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर भीड़ को खदेड़ना शुरू किया। लेकिन भीड़ बेकाबू हुई तो इस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लेकिन भीड़ को खदेड़ने में लगी पुलिस पर भी एक समुदाय की ओर से पथराव (Stone pelting In Jodhpur) किया गया। इसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। उधर, घटना का कवरेज करने वाले मीडियाकर्मी पुलिस के गुस्से का शिकार बने, पुलिसकमिर्यों ने 4 मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की। फिलहाल, पूरे शहर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने साम्प्रदायिक सौहार्द (Communal Harmony) के साथ त्याेहार मनाने की अपील की है।
जोधपुर, मारवाड़ की प्रेम एवं भाईचारे की परंपरा का सम्मान करते हुए मैं सभी पक्षों से मार्मिक अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें एवं कानून-व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 3, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





