भारत

स्पीकर पर भड़के सीएम: मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के बीच कहासुनी, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
14 March 2022 12:16 PM IST
स्पीकर पर भड़के सीएम: मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के बीच कहासुनी, सामने आया वीडियो
x
देखें वीडियो।

पटना: बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष के बीच कहासुनी हुई है. दोनों के बीच बहस लखीसराय की घटना को लेकर हुई. विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि लखीसराय की घटना पर पुलिस खानापूर्ति कर रही है. दूसरी तरफ नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार ना किसी को बचाती है और ना किसी को फंसाती है.

बता दें कि लखीसराय में सरस्वती पूजा के दौरान कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने एक शख्स को अरेस्ट किया था. गिरफ्तार व्यक्ति स्पीकर का करीबी है. इसे लेकर स्पीकर ने पुलिस के प्रति नाराजगी जताई थी. लेकिन अबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.
लखीसराय के मामले पर विधानसभा में आए दिन हो रहे हंगामे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपत्ति जताई. वह बोले कि आप संविधान का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं, इस तरह से सदन नहीं चलेगा. नीतीश ने कहा, 'एक ही मामले को रोज रोज उठाने का कोई मतलब नहीं. हम उस पर जरूर विचार करेंगे. विशेषाधिकार समिति जो रिपोर्ट पेश करेगी हम उस पर जरूर विचार करेंगे और देखेंगे कि कौन सा पक्ष सही है.'
सीएम नीतीश ने आगे कहा, 'सिस्टम संविधान से चलता है, किसी भी क्राइम की रिपोर्ट कोर्ट में जाती है सदन में नहीं. ऐसे में जिसका अधिकार है उसको करने दीजिए. इस मामले को अकारण आगे बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं. आप संविधान देख लीजिए संविधान क्या कहता है. हमारी सरकार ना किसी को बचाती है और ना किसी को फंसाती है.'


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story