भारत

कुर्ला हादसे में 7 की मौत पर सीएम फडणवीस ने जताया दुख, परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का किया ऐलान

jantaserishta.com
10 Dec 2024 11:49 AM IST
कुर्ला हादसे में 7 की मौत पर सीएम फडणवीस ने जताया दुख, परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का किया ऐलान
x
कुर्ला: कुर्ला में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 49 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने कुर्ला में बेस्ट बस दुर्घटना में कुछ लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा, " हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इस घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस घटना में घायल लोगों का इलाज का खर्च मुंबई नगर निगम और बेस्ट की ओर से वहन किया जाएगा।"
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "यह बहुत दुखद घटना है। तेज रफ्तार बेस्ट बस ने कई लोगों को कुचल दिया और इस दुर्घटना में कुछ लोगों की मौत हो गई। मैं मरने वालों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं। इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं और उनका नजदीकी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी के स्वास्थ्य में जल्द सुधार हो। घटना की गहनता से जांच कराई जाएगी, दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, इस घटना में चार पुलिसवाले भी घायल हुए हैं। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को रात 9.50 पर यह घटना हुई थी। मंगलवार को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का दौरा किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story